फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रशिक्षित शिक्षक कंप्यूटर ग्राॅफिक्स की देंगे जानकारी

Sun, 14 Jan 2024 01:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राज्य शिक्षा संस्थान प्रयागराज में पांच दिवसीय उच्च प्राथमिक स्तरीय चित्रकला विषय में कंप्यूटर ग्रॉफिक्स का व्यावसायिक उपयोग विषय पर आधारित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आठ से 12 जनवरी तक किया गया। इसमें जिले के परिषदीय विद्यालय के दो शिक्षकों ने हिस्सा लिया। अब यह शिक्षक बच्चों को चित्रकला और कंप्यूटर ग्रॉफिक्स में जानकारी देंगे।
विज्ञापन


समग्र शिक्षा अभियान की वार्षिक कार्ययोजना के तहत प्रयागराज में पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन प्राचार्य नवल किशोर एवं समन्वयक डॉ दीप्ति मिश्रा के निर्देश में सोमवार से शुक्रवार तक किया गया। इसमें जिले के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर के राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ शिव प्रसाद व विक्रमजोत के एआरपी संजय सिंह ने सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, एनीमेशन, इंटेरनेट, ग्राॅफिक डिजाइन, पोस्टर मेकिंग, गोल्डन रेशियो, फोटोशॉप, कोरल ड्रा ,फिल्म प्रोडक्शन आदि के बारे जानकारी हासिल की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें