फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मार्ग के चौड़ीकरण के लिए एमएलसी का किया स्वागत

विज्ञापन
कोपवा में एमएलसी का हुआ स्वागत स्रोत स्वयं - फोटो : samvad
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज-बिरितिया मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 34 करोड़ 60 लाख 61 हजार रुपये की स्वीकृति मिलने पर मंगलवार को विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश का जगह-जगह स्वागत किया गया। कोप चौराहा, लालगंज चौराहा, ढोकवा और कचनी चौराहे पर ग्राम प्रधानों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन

11 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण के लिए शासन ने 3460.61 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। लंबे समय से जर्जर मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। सुभाष यदुवंश ने कहा कि लालगंज-बिरितिया मार्ग उनके बचपन की यादों से जुड़ा है। इसी क्षेत्र की मिट्टी में वह पले-बढ़े हैं। मार्ग की बदहाली को उन्होंने करीब से देखा है। इसके विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रस्ताव रखा था। स्वीकृति मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार के प्रति आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें