फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शुद्ध दूध, दही के लिए गोपालन जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। रामनगर ब्लॉक के चंदोखा गांव में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर में डिप्टी सीवीओ भानपुर डॉ. बलराम चौरसिया ने पशुपालकों को जागरूक किया। कहा कि शुद्ध दूध की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पांच लोगों पर एक गाय या भैंस होनी चाहिए। पशुओं की कमी से गोबर की खाद की उपलब्धता भी प्रभावित हो रही है। इससे खेतों की मिट्टी का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। लोगों को अपने उपलब्ध संसाधनों के अनुसार गाय या भैंस का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

शिविर के आयोजक पशु चिकित्साधिकारी पिरैला, रामनगर डॉ. संतोष श्रीवास्तव ने पशुपालकों को विभागीय योजनाओं, पशुधन बीमा, मिनी नंदनी योजना, टीकाकरण और पशु स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। शिविर में 324 पशुओं की जांच एवं उपचार किया गया। साथ ही पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य संबंधी औषधियां वितरित की गईं। भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरजेश मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती मिश्रा, पैरावेट अजीत सिंह, कुलदीप, शैलेंद्र, अमित, अभिषेक, विशाल, राम निवास, पशुधन प्रसार अधिकारी दिनेश चंद्र, राम सुभाष, अवधनारायण, मनोज, लौटन, केशव, राम प्रसाद, परशुराम, राजेश, हनुमान, अजय और फूलचंद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें