फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के पानी से बढ़ा बाढ़ का खतरा, उफान पर सरयू

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल के पानी से बाढ़ का खतरा बढ़ा, उफान पर सरयू
विज्ञापन

तटवर्ती गांवों पर मंडरा रहा संकट, बुधवार को ग्रामीणों को सावधान करते रहे अधिकारी
बोले एडीएम, हर स्थिति से निपटने को तैयार है प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत/दुबौलिया। नेपाल व अन्य जगहों से छोड़े गए पानी के कारण सरयू नदी एक बार फिर उफान पर है। तटवर्ती गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। वहीं प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति को भांपते हुए बचाव की तैयारियों में जुट गया है। ग्रामीणों से सावधानियां बरतने की सलाह प्रशासन की ओर से दी जा रही है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार बुधवार को नदी का जलस्तर दिन में चार बजे करीब 92.20 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 92.73 मीटर से 53 सेमी कम है। आयोग कर्मियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को जलस्तर 92.85 मीटर के ऊपर पहुंचने का अनुमान है।
विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के कल्यानपुर, भरथापुर, संदलपुर आदि आपदा प्रभावित गांवों में नायब तहसीलदार निखिलेश चौधरी मय टीम पहुंचकर लोगों को बाढ़ से अगाह किया। इस मौके पर राम सागर यादव, हेमंत पांडेय, जैसराज और अभिषेक शर्मा आदि मौजूद थे। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार जलस्तर बढ़ने से नदी व तटबंध के बीच बसे करीब आधा दर्जन गांवों पर खतरा मंडराने लगा है। अति संवेदनशील तटबंध कटरिया-चांदपुर व गौरा-सैफाबाद पर पानी का दबाव बढ़ गया है। नायब तहसीलदार हर्रैया निखलेश कुमार, कानूनगो हीरालाल, राजस्वकर्मी दीन दयाल श्रीवास्तव, सूर्य दत्त चौधरी ने कटरिया पहुंचकर लोगों को बाढ़ से अगाह किया। नायब तहसीलदार ने आपाल स्थिति से निपटने के लिए आधा दर्जन नाव तैयार रखने का निर्देश दिया। उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरसांव टेढवा व प्राथमिक विद्यालय बरसांव परिसर का जायजा लिया। कटरिया-चांदपुर बाढ़ चौकी से नदी पर नजर रखी जा रही है। अवर अभियंता संजय यादव ने बताया कि हालात सामान्य है। तटबंधों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
हर स्थिति से निपटने को तैयार
- एडीएम अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। तटवर्ती गांवों को अलर्ट कर दिया गया है। तहसीलों के माध्यम से जलस्तर पर पूरी नजर रखी जा रही है। हर स्थिति से निपटने को प्रशासन तैयार है।
----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें