फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम के पीछे मिली वीवीपैट की पर्चियां

विज्ञापन
मंडी समिति के पास ईवीएम वीपी पैड की मिली प्रत्याशियो पर्ची। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम के पीछे मिली वीवीपैट की पर्चियां
विज्ञापन

- सभी दलों के प्रत्याशी मौके पर पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मतदान के दौरान वीवीपैट में वोटर की ओर विभिन्न दलों के प्रत्याशियों की पर्ची निकलती है। शुक्रवार को मंडी स्थित स्ट्रांग रूम के पीछे कुछ दलों की पर्चियां फेंकी मिली।
जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर चली, जिले में अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर सपा, बसपा व अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशी पहुंच गए। इन लोगों का आरोप है कि मतदान में कुछ गड़बड़ी हुई है। इस कारण पर्चियां निकालकर फेंक दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा नेता डॉ. आलोक वर्मा, बसपा जिलाध्यक्ष केके गौतम, राजकिशोर सिंह के सहयोगी खादिम हुसैन, राणा सिंह, जहीर अहमद, अशोक मिश्र आदि मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं। इस मामले को चुनाव आयोग तक ले जाया जाएगा। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम अभय कुमार ने कहा कि जो पर्ची मिली है वह टेस्टिंग की पर्ची है। इसे प्रत्याशी के एजेंटों के सामने ही किया जाता है। उसे नष्ट कर दिया जाता है। इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। यह गलती कैसे हुई इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें