फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एसपी आवास और सर्किट हाउस से आगे रोक दिए गए वाहन

विज्ञापन
अमहट घाट से पहले मार्ग पर वाहनों के आवाजाही को रोकते पुलिस कर्मी संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बस्ती। छठ पूजा के दृष्टिगत पुलिस अलर्ट रही। पूजा स्थल कोतवाली क्षेत्र के अमहट घाट और पुरानी बस्ती क्षेत्र के निर्मली कुंड की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। दोनों जगहों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। एसपी आवास और सर्किट हाउस से आगे वाहन नहीं बढ़ने पाए।
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे से घाट के रास्ते पर बैरिकेडिंग कर पुलिस तैनात हो गई। वाहनों से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दो सौ मीटर पहले ही रोक दिया गया। गाड़ियां पार्क कराने के बाद श्रद्धालुओं को घाट तक पैदल भेजा गया।
आचार्य रामचंद्र शुक्ल तिराहे पर बैरिकेडिंग की गई थी। कुआनो नदी के अमहट घाट के नाते पूरे सिविल लाइन क्षेत्र में रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया। चार पहिया वाहनों को अमहट की तरफ नहीं बढ़ने दिया गया। शास्त्री चौक से ही पुलिस चार पहिया वाहनों को रोकने लगी। श्रद्धालुओं के वाहनों के एसपी आवास के सामने तक जाने दिया गया। यहां पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। यहां दो सौ मीटर पैदल चलकर श्रद्धालु घाट तक पहुंचे।
विज्ञापन

इसके अलावा आयुक्त कार्यालय से अमहट जाने वाले मार्ग पर भी बैरिकेडिंग की गई थी। इस रास्ते पहुंचने वाले चार पहिया और दो पहिया वाहनों को सर्किट हाउस के पास पार्क कराया गया। यहां से सौ मीटर की दूरी पर घाट स्थित था। जबकि फुटहिया की तरफ से आने वाले वाहनों को घुमाकर हाईवे की तरफ डायवर्ट कर दिया गया था। रात नौ बजे तक अमहट क्षेत्र में सुरक्षित जोन में तब्दील रहा।
घाट पर बड़ी संख्या पुलिस, गोताखोरों की टीम और अधिकारियों की मौजूदगी रही। इसी तरह पुरानी बस्ती क्षेत्र के निर्मली कुंड मंदिर की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। ं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें