फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आईएएस बन देश की सेवा करना चाहती हैं वंदना मौर्य

Sat, 26 Apr 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले की सूची में दसवां स्थान प्राप्त करने वाली गौर बाजार की साधारण परिवार की बेटी वंदना मौर्य आईएस बनकर देश सेवा करना चाहती हैं।
विज्ञापन


चंद्रभान सिंह इंटर कॉलेज इटबहरा की छात्रा वंदना मौर्य ने इंटर की परीक्षा में 90.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में 10वां स्थान हासिल किया है। वंदना बताती हैं कि कॉलेज में पढ़ाई के बाद परीक्षा की तैयारी के लिए वह प्रतिदिन 5 से 6 घंटे पढ़ाई करती थी। जो टॉपिक समझ में नहीं आता था, उसे ऑनलाइन माध्यम से समझ लेती थी। उसने बताया की नियमित पढ़ाई से 80 प्रतिशत तैयारी स्वत: हो जाती है। परीक्षा के समय अलग से अतिरिक्त मेहनत नहीं करनी पड़ती है।
साधारण परिवार की वंदना के पिता जगदीश मौर्य गौर बाजार में बीज भंडार चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। वंदना चार बहनों में तीसरे नंबर की है। भाई नहीं है। वंदना ने बताया कि बड़ी बहन शिमरन मौर्य बीएड कर तैयारी में जुटी है। जबकि छोटी बहन रागिनी मौर्य बीफार्मा कर रही है। माता पूजा मौर्य गृहिणी हैं। वंदना ने कहा कि इस मुकाम को हासिल करने के लिए इंटर कॉलेज के संचालक संदीप कुमार सिंह व प्रबंधक कामेश कुमार सिंह का विशेष सहयोग रहा। सफलता का श्रेय उन्होंने अपनी दोनों बहनों के साथ माता-पिता को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें