फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार हजार बच्चों को लगा कोरोनारोधी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़े चार हजार बच्चों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

12-14 साल के बच्चों के लिए कोविड टीकाकरण का हुआ आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के पांच-पांच स्कूलों समेत कुल 75 स्कूलों में बुधवार को करीब साढ़े चार हजार बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। चूंकि, इसका डाटा अभी पोर्टल पर अपलोड नहीं हो रहा है, ऐसे में सही आंकड़ा बृहस्पतिवार को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। एसीएमओ डॉ.फकरेयार ने बताया कि देर शाम आई रिपोर्ट के मुताबिक जिलेभर में करीब चार हजार बच्चों को टीका लगाया गया है।
90 हजार बच्चों को कोरोनारोधी टीका से प्रतिरक्षित किया जाएगा। 12-14 साल आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगाए जाने का अभियान बुधवार से शुरू हो गया। डीएम सौम्या अग्रवाल ने केंद्रीय विद्यालय गनेशपुर व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बस्ती से टीकाकरण अभियान का आगाज किया।
विज्ञापन

इस श्रेणी के बच्चों को कोर्बीवैक्स टीका लगाया जा रहा है। 28 दिन बाद इन बच्चों को टीके की दूसरी डोज दी जाएगी।
डीएम ने कहा की अभी तक के अभियान में 15 वर्ष व उससे ऊपर के बच्चों का टीकाकरण कराया गया है। शासन के दिशा-निर्देश पर अब 12 से 14 साल के बीच के बच्चों का भी टीकाकरण शुरू किया गया है। सभी प्रधानाचार्य अपने यहां अध्ययनरत इस श्रेणी के सभी बच्चों का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। कालेज के प्रभारी प्रधानाचार्य रंजीत विश्वकर्मा ने बताया कि विद्यालय में इस श्रेणी के कुल 350 बच्चे हैं, आज 250 बच्चे उपस्थित हैं। बच्चों की कोविड की सुरक्षा की दृष्टि से यह टीकाकरण काफी जरूरी है। सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि कोर्बीवैक्स का 56 हजार डोज टीका मिल चुका है। विद्यालयों में कैंप लगाकर टीकाकरण कराया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी/एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि एएनएम सुनीता एवं पूनम ने बच्चों का टीकाकरण किया। अमित एवं रामसकल ने रजिस्टर पर छात्र-छात्राओं का विवरण दर्ज किया। इस डाटा को कोविन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
इस मौके पर एसीएमओ डॉ. सीके वर्मा, डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी, यूनिसेफ के आलोक राय, यूएनडीपी के हरेंद्र, केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका सरस्वती श्रीवास्तव, संतोष राय, अयाज फाजिल, रामकेश, अभिषेक मिश्रा, जेपी यादव, विंदेश्वरी शुक्ल, एसके पांडेय, वीके यादव, अरविंद कुमार, एमपी यादव, रमेश मिश्र, एमओआईसी डॉ. विवेक विश्वास आदि मौजूद थे। जीजीआईसी बस्ती में नगरीय स्वास्थ्य मिशन के नोडल ऑफिसर डॉ. एके कुशवाहा की देखरेख में टीकाकरण किया गया।
बंद रहा स्कूल, नहीं हो सका टीकाकरण
टिनिच। पंडित जवाहरलाल नेहरू किसान इंटर कॉलेज आमा के बुधवार को बंद रहने के कारण बच्चों को टीका लगाने आई टीम लौट गई। प्रधानाचार्य विनय सिंह ने बताया की पूर्व में टीकाकरण की कोई सूचना न होने के कारण बच्चों की छुट्टी कर दी गई थी। टीकाकरण टीम की प्रभारी सीएचओ संध्या देवी ने बताया विद्यालय बंद रहने के कारण टीकाकरण नहीं हो सका। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
कई स्कूलों में कम रही विद्यार्थियों की उपस्थिति
बच्चों की कम उपस्थिति पर बताया गया होली को कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। 12 से 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चों को प्रतिरक्षित करने के लिए शुरू किए गए टीकाकरण अभियान के दौरान भानपुर क्षेत्र के अधिकतर विद्यालयों पर लक्ष्य के मुताबिक बच्चों की उपस्थिति कम रही। जिसके चलते कई बच्चों का टीकाकरण नहीं हो सका। भानपुर सीएचसी क्षेत्र में टीकाकरण के लिए कुल 17 टीमों को लगाया था। यहां स्कूल बंद होने तक 1502 बच्चों की जगह केवल 624 को ही टीका लग सका।
विज्ञापन

संवाददाता ने बुधवार को क्षेत्र के कई स्कूलों में जाकर टीकाकरण की स्थिति देखी। जूनियर हाईस्कूल नरखोरिया में कुल पंजीकृत 117 बच्चों के सापेक्ष मात्र 78 बच्चे ही उपस्थित थे, जिनमें से बुधवार दोपहर एक बजे तक मात्र 20 बच्चों का ही टीकाकरण हो सका था। प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने बताया कि होली के चलते कई बच्चे विद्यालय नहीं आए। बताया कि यहां कुल पंजीकृत बच्चों में मात्र 40 छात्र ही 12 से 14 वर्ष की आयु वर्ग के हैं। जिसमें से 20 बच्चों का टीकाकरण कराया गया है। वहीं, जूनियर हाईस्कूल कन्या नरखोरिया में पंजीकृत कुल 59 बच्चों के सापेक्ष मात्र 33 छात्र ही उपस्थित रहे। जिसमें से दोपहर 1.05 बजे तक केवल 21 बच्चों ने ही टीकाकरण कराया। यहां भी प्रभारी प्रधानाध्यापिका एकता सिंह ने बच्चों की कम उपस्थिति पर होली त्योहार का हवाला दिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय करैली में कुल पंजीकृत 88 बच्चों की जगह केवल 64 बच्चे की उपस्थित थे, जिनमें से 1.15 बजे तक मात्र 53 बच्चों का ही टीकाकरण हो सका था। प्रभारी प्रधानाध्यापक नंदलाल ने बताया कि यहां पांच बच्चे पहले ही टीकाकरण करा चुके हैं। वहीं, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनवधिया में कुल लक्ष्य 127 का था, जिसमें से केवल 77 बच्चे ही उपस्थित रहे और 1.40 बजे तक मात्र 52 बच्चों का ही टीकाकरण हो सका था। यहां प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार ने बताया कि गांव में एक व्यक्ति की मौत हो जाने की वजह से कई बच्चे आज स्कूल नहीं आए हैं। इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डॉ. सचिन कुमार ने बताया कि जो बच्चे टीकाकरण से बुधवार को वंचित रह गए हैं, उनका भी टीकाकरण कराकर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें