फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

403 बूथों पर चला अभियान, 21502 को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
403 बूथों पर चला अभियान, 21502 को लगा टीका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में कोरोना टीकाकरण में बृहस्पतिवार को 403 बूथों पर अभियान चलाकर 21502 लोगों को कोविड से बचाव का टीका लगाया गया। इसमें 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों समेत फ्रंटलाइन वर्कर व हेल्थ केयर वर्कर भी शामिल हैं। जिला व महिला अस्पताल, ओपेक चिकित्सालय कैली समेत सभी सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों व गांवों में अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया। 1344 लोगों को बूस्टर डोज दी गई। अभियान में 4276 किशोर-किशोरियों को भी वैक्सीन की डोज दी गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि किशोरों के टीकाकरण पर जोर है। इसके अलावा पहली डोज लगवा चुके लोगों को द्वितीय डोज के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
मानिकचन्द प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी सांऊघाट के 29 स्थानों पर मेगा कैम्प व प्रिकॉशन डोज के माध्यम से टीकाकरण हुआ। यहां तीन बजे तक 630 लोगों को टीकाकरण किया गया। एचईओ बृजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि यहां टीकाकरण के दौरान प्रिकॉशन व किशोरों के अलावा अन्य लोगों को प्रथम व द्वितीय डोज दी गई।
विज्ञापन

परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार बृहस्पतिवार को एसडीएम हरैया अमृतपाल कौर परशुरामपुर के सीएचसी प्रभारी डॉ. भाष्कर यादव के साथ स्वास्थ्य कर्मियों की टीम लेकर टीकाकरण के लिये निकली। टीम ने परशुरामपुर बाजार, सिरसहवा तथा बनगवा खास मे डोर टू डोर जाकर वैक्सीनेशन से वंचित लोगों को वैक्सीन लगवाया। डॉ. भाष्कर यादव ने बताया कि कुल 250 लोगों को पहली अथवा दूसरी डोज से वैक्सीनेटेड किया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी अभियान चलेगा।
विज्ञापन

--------
टीकाकरण का हाल जानने पहुंचे अतिरिक्त आयुक्त
बस्ती। शहरी टीकाकरण को लेकर गंभीर प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे अतिरिक्त आयुक्त जीएल शुक्ल जिला चिकित्सालय स्थित केंद्र पर पहुंचे। यहां उन्होंने स्थिति की जानकारी ली। करीब आधा घंटे तक निरीक्षण में उन्होंने कर्मियों को लोगों को प्रोत्साहित करने तथा टीका लगाने से पहले उनके सेहत के बारे में जानने को भी कहा। कोरोना के नगरीय नोडल अधिकारी डॉ. अजीत कुमार कुशवाहा ने उन्हें पंजीकरण से लेकर वैक्सीनेशन तक की प्रक्रिया की जानकारी दी। बताया कि केंद्र पर प्रिकॉशन डोज के अलावा 15 से 17 वर्ष तक के किशोरों, 18 से 45 वर्ष के युवकों व 45 से ऊपर के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। यहां पर्याप्त मात्रा में को-वैक्सीन व कोविशील्ड उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें