जिला अस्पताल में कोविड का टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : BASTI
153 बूथों पर 21,710 को लगा कोरोनारोधी टीका
- जिले में 11 लाख 47 हजार 522 लोगों को लगाई जा चुकी है वैक्सीन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सोमवार को पूरे जिले में कलस्टर बनाकर टीकाकरण कार्य हुआ। 153 बूथों पर 21 हजार 710 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। सर्वाधिक भीड़ जिला महिला अस्पताल में दिखी। यहां कोविशील्ड व को-वैक्सीन की दोनों डोज लगाई गई।
सुबह 10 बजे से टीकाकरण कार्य शुरू होकर शाम पांच बजे तक वैक्सीन का कार्य चला। महिला अस्पताल में 515 लोगों को कोविशील्ड व 110 को कोवैक्सीन लगाई गई। कुल 20 हजार 600 को कोरोनारोधी टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिला अस्पताल में 450 कोविशील्ड व 60 को कोवैक्सीन लगी। नोडल अधिकारी नगरीय क्षेत्र डॉ. एके कुशवाहा ने बताया कि शहर में कई जगहों पर टीकाकरण के लिए शिविर लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि गंभीर बीमार वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता पर टीका लगवाया जा रहा है। कुल हुए टीकाकरण में 15423 को प्रथम जबकि 5450 को द्वितीय डोज दी गई है। अब तक जिले में 11 लाख 47 हजार 522 को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।