फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जालसाजों के निशाने पर बेरोजगार रोजगार की आस में कॅरिअर पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। साइबर जालसाजों ने पढ़े-लिखे बेरोजगारों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। नौकरी के लिए फर्जी वैकेंसी के नाम पर ऑनलाइन आवेदन में डिग्री समेत अन्य महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट अपलोड कराकर आसानी से ले ले रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में साइबर ठगों द्वारा बेरोजगारों के इन दस्तावेज के गलत इस्तेमाल की आशंका भी बढ़ गई है, इससे कॅरिअर पर भी संकट आ सकता है। स्वास्थ्य विभाग में फर्जी वैकेंसी का मामला सामने आने के बाद आवेदन करने वालों की धड़कनें बढ़ गईं हैं।
डिजिटल अरेस्ट, खुद को बैंक अधिकारी बताकर ओटीपी समेत अन्य जरूरी जानकारियां हासिल कर खाते से रुपये उड़ाने जैसे मामलों के बाद अब फर्जी वैकेंसी निकालकर ठगी के मामले भी सामने आ रहे हैं। साइबर जालसाज पढ़े-लिखे बेरोजगारों को निशाना बनाने लगे हैं। ताजा मामला बस्ती समेत अन्य जिलों में 539 पदों पर फर्जी वैकेंसी निकाले जाने का सामने आया है, इसमें बस्ती में 111 पदों पर भर्ती की बात कही गई है। यह विज्ञापन सोशल मीडिया के जरिये वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन कर दिए। आवेदन के दौरान अलग-अलग पदों के लिए दो से तीन सौ रुपये शुल्क भी जमा किए। साथ ही शैक्षणिक प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज भी अपलोड किए।
विज्ञापन

बाद में मामला स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचा तो पता चला कि जिले में कोई पद खाली ही नहीं है। वैकेंसी फर्जी होने और जालसाजी का मामला सामने आने के बाद आवेदन करने वालों को साइबर ठगी का डर सताने लगा है कि जालसाज कहीं उनके दस्तावेज का गैर कानूनी काम में इस्तेमाल न कर लें, इससे उनके कॅरिअर पर भी संकट आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें