मानिक चंद। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती–बांसी मार्ग पर सरैया गांव के सामने शनिवार शाम कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, महसों निवासी 22 वर्षीय विशाल पुत्र राजकुमार अपनी ननिहाल पैड़ा खरहरा थाना वाल्टरगंज आया था। शनिवार की शाम वह अपने रिश्तेदार 17 वर्षीय शिवा पुत्र अयोध्या के साथ पुरैना जा रहा था। सरैया गांव के पास सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। विशाल के दाहिने पैर और आंख के पास गंभीर चोटें आईं, जबकि शिवा को हल्की चोटें लगीं। सूचना मिलते ही पैड़ा के गोविंद बाबा पहुंचे और निजी वाहन से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कार और बाइक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। संवाद