फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विवादित भूमि पर निर्माण रोकने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के निरंजनपुर में न्यायालय के आदेश की अवहेलना का मामला सामने आया है। आयुक्त न्यायालय से चार सितंबर को जारी स्थ्गन आदेश के बावजूद ग्राम सभा की भूमि पर निर्माण कार्य जारी है।
विज्ञापन

यहां के राम समुझ ने थानाध्यक्ष लालगंज को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि विपक्षी ने आदेश का उल्लंघन करते हुए निर्माण शुरू कर दिया है। उनके पुश्तैनी आवास का रास्ता बंद हो गया है। इस संबंध में 20 जून को जिलाधिकारी ने भी निर्माण रोकने के निर्देश दिए थे, परंतु प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी की जा रही है। इतना ही नहीं, उन लोगों ने उक्त जमीन पर रखे बांस, छप्पर आदि हटाकर आग लगा दी। पीड़ित ने पुलिस से न्यायालय के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने और अवैध निर्माण रोकने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें