फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयले से लदे ट्रक में अचानक लगी आग

विज्ञापन
छावनी के हाइवे पर पचवस गांव के पास ट्रक में लगी आग। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
कोयले से लदे ट्रक में अचानक लगी आग
विज्ञापन

विक्रमजोत(बस्ती)। थानाक्षेत्र के पचवस गांव के पास ओवर ब्रिज के निकट शनिवार सुबह कोयले से लदे ट्रक में अचानक आग गई। घटना की सूचना मिलने पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने के बाद आग पर काबू मिला। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ट्रक मारवाड़ जंक्शन राजस्थान से चार सितंबर को कोयला लादकर भूटान जा रहा था। राजस्थान के अजमेर जिले के खेड़ा नौनंदपूरा निवासी ट्रक मालिक रामराज खुद गाड़ी चला रहा था। सुबह चार बजे के करीब हाईवे पर पचवस गांव के पास ट्रक में अचानक आग लग गई। चालाक ने ट्रक से कूदकर जान बचाई और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते पुलिस तथा 112 नंबर मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी होते ही एनएचआई के लोग भी पहुंच कर फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाकर आग पर काबू पाया। ट्रक का अगला भाग पूरी तरह से जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें