फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मोबाइल फोन पर दिया तीन तलाक, ससुराल पक्ष के छह नामजद

Thu, 14 Dec 2023 05:27 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

मुंडेरवा थाने के मुरादपुर निवासी जाकिर हुसैन ने बताया कि चार साल पहले वह अपनी बेटी फरहत जहां की शादी गोरखपुर के सिकरीगंज थाने के असौजी बाजार निवासी सफीउल्लाह के साथ किए थे। शादी के बाद से ही बेटी की ससुराल के लोग दहेज में जमीन की मांग करने लगे। जिसे न देने पर उसकी लड़की का उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज में जमीन की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। आरोप है कि उसके पति ने मोबाइल फोन पर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने गोरखपुर सिकरीगंज निवासी छह ससुरालियों पर मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मुंडेरवा थाने के मुरादपुर निवासी जाकिर हुसैन ने बताया कि चार साल पहले वह अपनी बेटी फरहत जहां की शादी गोरखपुर के सिकरीगंज थाने के असौजी बाजार निवासी सफीउल्लाह के साथ किए थे। शादी के बाद से ही बेटी की ससुराल के लोग दहेज में जमीन की मांग करने लगे। जिसे न देने पर उसकी लड़की का उत्पीड़न करने लगे।

इसे भी पढ़ें: ट्रेनों की आवाजाही बंद... स्टेशन पर सन्नाटा
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि 29 नवंबर को मोबाइल पर फोन करके सफीउल्लाह ने तीन बार तलाक-तलाक बोलकर तलाक दे दिया। पुलिस ने पीड़िता के पति सफीउल्लाह, ससुर वलीउल्लाह, सास नूर जहां, ननद शाहीन, नाजिया और हसीना के खिलाफ केस दर्ज किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें