फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुण्यतिथि पर फूलनदेवी को किया नमन

Sat, 26 Jul 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। समाजवादी पार्टी के लोगों ने पूर्व सांसद वीरांगना फूलनदेवी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि वीरांगना फूलन देवी ने जीवन भर संघर्ष किया। वह जमीन से जुड़ी नेता थीं। सपा ने उन्हें सांसद बनाया किंतु नियति ने उन्हें हमसे छीन लिया। उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।
विज्ञापन


विधायक राजेंद्र चौधरी, मो. सलीम, मो. स्वालेह, अरविंद सोनकर, जावेद पिंडारी, गीता भारती, मो. हारिश, पंकज निषाद, युनूस आलम, ज्ञानचंद्र चौधरी आदि ने फूलन देवी के संघर्ष को नारी शक्ति एवं सामाजिक न्याय का प्रतीक बताया। सपा के जिला मंत्री मो. स्वालेह ने बताया कि बस्ती सदर के मड़वानगर, हर्रैया में अशोकपुर शिव मंदिर परिसर, महादेवा में रामपुर, रूधौली में रानीपुर में कार्यक्रम आयोजित कर वीरांगना फूलनदेवी को याद किया गया। संवाद
निषाद पार्टी ने फूलन देवी को किया याद

बस्ती। निषाद पार्टी ने प्रेस क्लब सभागार में पूर्व सांसद फूलन देवी की 24वीं पुण्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव दीपू निषाद और समाजसेवी डा. राम मूर्ति ने कहा कि वीरांगना फूलन देवी की जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने समाज में अन्याय और शोषण के खिलाफ हथियार भी उठाया। उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर असामाजिक तत्वों ने उनकी हत्या कर दी थी। निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक निषाद ने कहा कि फूलनदेवी ने अन्याय का डटकर सामना किया। वक्ताओं ने सांसद फूलनदेवी हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराकर मामले का खुलासा करने की मांग की। वीरांगना फूलनदेवी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से भोला निषाद, धर्मराज निषाद, अजय कुमार निषाद, ज्ञान प्रकाश निषाद, यमुना निषाद राम अचल निषाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें