फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अमर जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

Thu, 23 Oct 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
चुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को चक्र अर्पित करने जाते डीआईजी संजीव त्यागी, साथ में एसपी अ​भिनंदन
विज्ञापन
बस्ती। पुलिस स्मृति दिवस पर मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित समारोह में कर्तव्य पथ पर शहीद हुए पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों व कर्मचारियों ने श्रद्धासुमन एवं पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

शुरुआत शहीद स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पण से हुई। दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को नमन किया गया। एसपी अभिनंदन ने वर्ष 2024-25 में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद यूपी पुलिस के जवानों के बारे में बताया। डीआईजी संजीव त्यागी ने कहा कि उनका त्याग हमें दृढ़ संकल्प के साथ अपने कर्तव्य का पालन करने की प्रेरणा देता है।
पुलिस स्मृति दिवस की शुरुआत 21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख के हॉट-स्प्रिंग के पास सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर चीनी सैनिकों ने हमला किया था, जिसमें 10 वीर जवान शहीद और सात घायल हुए थे। जनवरी 1960 में पुलिस महानिरीक्षकों की बैठक में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों की याद में कार्यक्रम निर्णय लिया गया था।

चुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को चक्र अर्पित करने जाते डीआईजी संजीव त्यागी, साथ में एसपी अभिनंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें