फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ललियापार में बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को किया जागरूक

Thu, 23 Oct 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। ललिया पार में बुधवार को बहू-बेटी सम्मेलन हुआ। स्थानीय आशा, समूह सखी और महिला चौकीदार पूरी टीम के साथ मौजूद रहीं।
विज्ञापन

टीम ने महिलाओं के घर जाकर महिलाओं की समस्याओं को जाना और सभी को एकत्र कर सरकार की योजनाओं और मिशन शक्ति 5.0 के बारे में बताया।
महिलाओं को चौपाल के माध्यम से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को संबल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें