फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एथलेटिक्स टीम के लिए ट्रायल 16 से

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। प्रदेश स्तरीय बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए बस्ती मंडल की टीम का चयन ट्रायल 16 नवंबर से शुरू होगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। चयनित खिलाड़ियों को 24 और 25 नवंबर को प्रयागराज में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि खेल निदेशालय के निर्देश पर प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन प्रयागराज में होगा। इसके लिए बालिका वर्ग में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जिला स्तर पर चयन ट्रायल 16 नवंबर को सुबह 10 बजे से होगा। इसके बाद 17 नवंबर को मंडल स्तर पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
ट्रायल शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम बस्ती में होगा। प्रतियोगिता का आयोजन 24 और 25 नवंबर को प्रयागराज में किया जाएगा। चयन ट्रायल में शामिल होने वाली सभी खिलाड़ियों को अपने आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र और निवास प्रमाणपत्र की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें