संवाद न्यूज़ एजेंसी
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा-बरुआचक रेलवे स्टेशनों के बीच चल रहे कार्य के चलते ब्लॉक दिया है। इसके कारण बस्ती के रास्ते गोंडा जाने वाली कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इसके चलते यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए गोंडा और गोरखपुर रेलवे स्टेशन जाना पड़ेगा।
रेलवे बोर्ड की ओर से जिन एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। उनमें एक, आठ और पंद्रह दिसंबर को जाने वाली आनंद विहार टर्मिनस गोंडा-बढ़नी के रास्ते गोरखपुर जाएगी।
इसी तरह पांच, बारह और 19 दिसंबर को चलने वाली सहरसा एक्सप्रेस व दो, चार, छह, नौ, 11, 13, 16 और 18 दिसंबर को बस्ती के रास्ते जाने वाली मथुरा-छपरा एक्सप्रेस गोंडा से बढ़नी के रास्ते गोरखपुर जाएगी।
छह और 13 दिसंबर को आनंद विहार टर्मिनस कामाख्या एक्सप्रेस व 29 नवंबर को दिल्ली-जयनगर विशेष एक्सप्रेस ट्रेन एवं 30 नवंबर एवं 2, 4, 7, 9, 11, 14 ,16 एवं 18 दिसंबर को चलने वाली आनंद विहार टर्मिनस बापूधाम-मोतिहारी एक्सप्रेस ट्रेन मार्ग परिवर्तित कर गोंडा बढ़नी के रास्ते चलाई जाएगी। इसी तरह 30 नवंबर को आनंद विहार टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन गोंडा बढ़नी के रास्ते गोरखपुर जाएगी।
ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित होने से बस्ती रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को 100 किलोमीटर दूर गोंडा व 80 किलोमीटर दूर गोरखपुर ट्रेन पकड़ने के लिए जाना पड़ेगा।ा