फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जाम से निजात दिलाने के लिए सड़क किनारे से हटाए जाएंगे बिजली के पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला अस्पताल चौराहे पर लगने वाले जाम से निजात और समस्या खत्म करने के लिए यहां लगे बिजली के पोल हटाए जाएंगे। डीएम के निर्देश पर बिजली निगम इसके लिए तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता खुर्शीद अहमद का कहना है कि ओवरहेड लाइन हटाने के लिए तीन से चार पोल के बीच में अंडरग्राउंड केबल डाला जाएगा। बजट की व्यवस्था होते ही काम कराया जाएगा। गिदही से जिला अस्पताल होते हुए जिला महिला अस्पताल तक आने वाले स्वतंत्र फीडर के लिए जिला अस्पताल चौराहे पर डबल पोल लगाया गया है। पहले यह लाइन अंडरग्राउंड आ रही थी, लेकिन रख-रखाव के अभाव में जिला अस्पताल से लेकर जिला महिला अस्पताल तक की अंडरग्राउंड लाइन ध्वस्त हो गई। इसके बाद जिला अस्पताल से लेकर जिला महिला अस्पताल तक ओवरहेड 33 केवी लाइन दौड़ा दी गई है। इसी लाइन से मालवीय रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र को भी जोड़ा गया है।
जिला अस्पताल पर लगाए गए डबल पोल के कारण चौराहे का विस्तारीकरण नहीं हो पा रहा है। अस्पताल चौराहा से होकर गोरखपुर और सोनूपार की ओर वाहन जाते हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल व कैली के काफी मरीज इसी चौराहे से होकर गुजरते हैं। चौराहे पर दिन भर में कई बार लंबा जाम लग जाता है।
विज्ञापन

इसमें एंबुलेंस, स्कूली वाहन व राहगीर फंसे रहते हैं। गर्मी के दिनों में जहां लोगों का बुरा हाल हो जाता है, वहीं एंबुलेंस के मरीजों की जान पर बन आती है। इसे देखते हुए प्रशासन जाम से निजात के लिए वहां मौजूद बाधाओं को दूर करने का प्रयास कर रहा है। पोल हटने के बाद सड़क का चौड़ीकरण आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें