फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में हुई दुर्घटना में जिले के तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी में हुई दुर्घटना में बस्ती के तीन लोग घायल
विज्ञापन

कुदरहा (बस्ती)। परसांव गांव के तीन लोग बाराबंकी में हुई मार्ग दुर्घटना में शुक्रवार को घायल हो गए। स्थानीय पुलिस और राहगीरों ने घायलों को लखनऊ में स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। वहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

परसांव की लालमती गंभीर रूप से बीमार चल रही हैं। उनका राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में इलाज चल रहा है। शनिवार को ऑपरेशन के लिए भर्ती होने का समय मिला था। वह बेटी कलावती और बेटा ओम प्रकाश के साथ एक प्राइवेट बस से लखनऊ जा रही थीं। बस जैसे ही बाराबंकी के करीब पहुंची अचानक सड़क से पटरी पर उतर गई है और पेड़ से टकरा गई। आगे का शीशा टूट गया और कई सवारियां बाहर जा गिरीं। उसी में लालमती भी पेड़ से टकरा कर घायल हो गईं। बेटा और बेटी भी घायल हो गई। लखनऊ में ओम प्रकाश और कलावती को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे गई। जबकि लालमती की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें