फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आग से तीन बीघा गेहूं की फसल राख

विज्ञापन
भानपुर के जोगिया मजरें पर लगी आग से जलते गेहूं की फसल को बचाते ग्रामीण-संवाद
विज्ञापन
भानपुर। तहसील क्षेत्र के भानपुर नगर पंचायत के जोगिया मजरें के सीवान में मंगलवार की सुबह 9:05 बजे अज्ञात कारणों से अचानक लगी आग से चार किसानों का करीब तीन बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। आग लगने की जानकारी होते ही कस्बा वासियों ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू करने में जुट गए और दमकल को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही दमकल भी मौके पर पहुंचा ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में सहयोग किया। अगलगी की सूचना पाकर राजस्व निरीक्षक सुभाष चौबे और हल्का लेखपाल वीरेंद्र चौधरी ने भी मौके पर पहुंचकर आग किसानों की जली फसल के रक्बे और क्षति का आंकलन किया। इस बारे में हल्का लेखपाल वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि आग से मालती के खेत के बटाईदार मो. समी और मो. हुसैन के साथ गुडिया व अनीस का कुल रक्बा मिलाकर करीब तीन बीघे फसल की क्षति हुई है।
विज्ञापन

आग लगने का कारण स्पष्ट नही हो सका है। रिपोर्ट तहसील के आपदा कार्यालय में भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें