फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, जेवर सहित नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, जेवर सहित नकदी चोरी
विज्ञापन

बभनान, बस्ती। नगर पंचायत बभनान के वार्ड संख्या दो पटेल नगर में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए ताला तोड़ दिया और नकदी समेत जेवर ले गए। शनिवार की शाम घरवालों को घटना की जानकारी उस समय हुई जब वे अस्पताल से लौटे।
घर में बिखरे सामान को देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने डायल 112 पर फोन कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। नगर पंचायत बभनान के पटेल नगर निवासी किरण पांडेय गौर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि परिवार के ही एक सदस्य की डिलीवरी के लिए शुक्रवार को बस्ती गई थीं। मकान पर कोई मौजूद नहीं था। शनिवार दोपहर बाद पड़ोसियों ने जानकारी दी कि उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन जब शाम को घर पहुंची तो वहां का नजारा देख दंग रह गई। घर के मुख्य दरवाजे का ताला आरी से काटा गया था। अंदर कमरों में तीन बक्सों के ताले को भी चोरों ने काट दिया है। बक्से में रखी सोने की सीकड़, अंगूठी, झुमकी, पायल बहू की अंगूठी व लॉकेट सहित 10 हजार रुपये चोरी हुए हैं। चौकी प्रभारी बभनान दिलीप सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना पर मौके पर जांच पड़ताल की गई है। मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें