कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में चोरों ने सन्तोष कुमार मिश्रा के घर को खंगाला।
- फोटो : BASTI
गंगापुर में दो घरों को चोरों ने खंगाला
दुबौला (बस्ती)। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के गंगापुर गांव में मंगलवार रात चोरों ने दो घरों का ताला तोड़कर कमरे में रखा जेवर व नकदी चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
गंगापुर गांव निवासी संतोष कुमार मिश्रा ने कप्तानगंज पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात वे लोग खाना खाकर सो गए थे। दरवाजा का ताला तोड़कर चोरों ने कमरे में रखी अलमारी में रखा हार, झाला, चार अंगूठी, बाली एक जोड़ा, चांदी के दो जोड़ी पायल, चार बिछिया, दो जोड़ी छोटी पायल, दो मंगलसूत्र तथा 10 हजार रुपये नकद चुरा लिया। उनके पड़ोस रामकरण मिश्रा के घर की खिड़की का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर जेवर, कपड़े व कुछ अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। सुबह जब घरवालों को इस घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। क्षेत्राधिकारी कलवारी आलोक प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज बृजेश सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।