फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जन आरोग्य मेले में त्वचा रोगियों की रही भीड़

Mon, 29 Jul 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर बोले- उमस भरी गर्मी में बचाव पर ध्यान देने की जरूरत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रविवार को सभी पीएचसी-सीएचसी मे जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें त्वचा संबंधित बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही।
भानपुर जन आरोग्य मेले में रविवार को सीएचसी पर ज्यादातर मरीज त्वचा संबंधी परेशानी, दाद-खाज, फोड़ा व फुंसी सहित वायरल से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। डॉ. कुमकुम राय ने बताया कि उमस भरी गर्मी में बचाव पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। ऐसे में मौसम में त्वचा संबंधी विकार अधिक होते हैं। स्वच्छ व ठंडे पानी से सुबह-शाम स्नान करना चाहिए।
विज्ञापन

सल्टौआ संवाद के अनुसार, सीएचसी पर आरोग्य मेले में 24 मरीज पहुंचे। डॉ. अफाक अहमद ने बताया कि ज्यादातर मरीज बुखार व पेट दर्द के आए। वाल्टरगंज संवादके अनुसार, आरोग्य मेले में 25 मरीजों की जांच की गई। ज्यादातर मरीज त्वचा, वायरल फीवर, डायरिया से पीड़ित रहे। बनकटी संवाद के अनुसार, डाॅ. कुमकुम राय ने ओपीडी में मरीजों की जांच कर दवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें