फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए मारपीट

Mon, 29 Jul 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पेट्रोल पंप पर तेल भरवाते समय अपशब्द कहने, मारने-पीटने के मामले में दो नामजद सहित तीन अज्ञात पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वाल्टरगंज क्षेत्र के चाइबारी निवासी प्रेम प्रकाश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हर्दिया चौराहा स्थित सागर पेट्रोल पंप पर वह काम करते हैं। शुक्रवार की रात करीब 9:30 दो अज्ञात लोग मोटर साइकिल से पंप पर तेल डलवाने आए। लोकल होने का धौंस दिखाते हुए जल्दी पेट्रोल भरवाने के लिए अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर लालजी, सूरज व दो अज्ञात उन्हें मारने-पीटने लगे।
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। वहीं दूसरे पक्ष के लालजी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सागर पेट्रोल पंप पर वह तेल भरवाने गए थे। मीटर जीरो करने की बात पर नशे में धुत पेट्रोल पंप कर्मी अपशब्द कहने लगा। हाथ में पहने लोहे के कड़े से उसने मुंह एवं सिर पर मार दिया। उसके बाद जानमाल की धमकी दी। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें