फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बढ़ने लगा सरयू का जलस्तर

विज्ञापन
विक्रमजोत ब्लाक क्षेत्र के भरथापुर गांव कटान करती सरयू । - फोटो : BASTI
विज्ञापन
फिर बढ़ने लगा सरयू का जलस्तर
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती)। सरयू नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। नदी तटवर्ती क्षेत्रों में भीषण कटान कर रही है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार बुधवार को जलस्तर खतरे के निशान से 41 सेमी नीचे 93.32 मीटर दर्ज किया गया। नदी दोबारा खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है।
जलस्तर कम होने के बाद नदी ब्लॉक क्षेत्र के एलबी व बीडी तटबंध के भीतर बसे गांवों की जमीनों पर तेजी से कटान कर रही है। माझा क्षेत्र के किसानों की गन्ने व धान की फसलों के अलावा सब्जियों की खेती भी नदी की धारा में विलीन हो रही है। भरथापुर, कल्यानपुर, पड़ाव, संदलपुर की दलदली जमीन पर कटान हो रही है। बाढ़खंड अवर अभियंता आरके नायस ने बताया कि कटान रोकने के लिए प्रभावी कार्य योजना तैयार की जा रही है। फिलहाल तटबंध पर हालत खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन

बैजीपुर गांव जाने की पुलिया बही परेशान ग्रामीण
बहादुरपुर (बस्ती)। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत अकारी के राजस्व गांव बैजीपुर को जाने वाले रास्ते पर बनी पुली कुआनो नदी के दबाव में बह गया। पुलिया टूटने से बैजीपुर मार्ग पर पानी भर गया है। इससे धौरहरा, आकारी, भरतोलवा बैजुपूर्वा, धौरहरा,पाल्हा, कंहरिया-2, सपहा, रखौना, भटोलवा, महसो के लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आवागमन बाधित होने से लोग नाव से आ-जा रहे हैं। पशु के लिए चारा की समस्या हो रही है। धौरहरा के प्रधान अनिल सिंह, अर्जुन चौधरी, चंद्र पाल चौधरी, प्रदीप यादव, विशाल, दीनानाथ यादव, रामकेश यादव, राजेंद्र चौधरी, दिलीप चौधरी, सुरेश यादव ने बताया कि क्षेत्र के कई गांव बाढ़ के पानी से घिरे है। सबसे ज्यादा समस्या पशु चारे की हो रही है। ग्राम प्रधान आकारी तेज बहादुर चौधरी ने प्रशासन से नुकसान का आंकलन कराकर मुआवजा देने की मांग की है। उपजिलाधिकारी पवन कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिया के बैठने की सूचना है। पानी कम होने पर मरम्मत कराया जाएगा। फसलों के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। शीघ्र ही अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें