फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर खतरे के निशान के करीब पंहुची सरयू नदी

विज्ञापन
विक्रमजोत के संदलपुर गांव से सट कर बह रही सरयू नदी। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
फिर खतरे के निशान के करीब पहुंची सरयू
विज्ञापन

दुबौलिया (बस्ती)। सरयू नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। शनिवार को केंद्रीय जल आयोग अयोध्या ने बताया कि जलस्तर खतरे के निशान 92.730 सेंटीमीटर के करीब पहुंच गया है। मैरूंड गांव सुविखा बाबू के ग्रामीणों को दैनिक कार्यों के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

माझा क्षेत्र में स्थित आंशिक टेढ़वा, भुवरिया, अशोकपुर ग्राम पंचायत के कई मजरे, विशुनदासपुर की अनुसूचित बस्ती, खजांचीपुर का एक पुरवा की ओर पानी फैल रहा है। नदी कटरिया-चांदपुर तटबंध के ठोकर नम्बर एक के पास कटान करती हुई धारा तटबंध की तरफ बढ़ रही है। गौरा-सैफाबाद तटबंध के भनखरपुर गांव के सामने खेती की जमीन पर धीरे-धीरे कटान हो रही है। गौरा-सैफाबाद तटबंध पर पानी का दबाव बना हुआ है। सुविखा बाबू के गांव के लोगों को तटबंध तक आने-जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें