फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुकान का ताला तोड़कर नगदी और सामान चोरी

Sat, 14 Sep 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान (बस्ती)। कस्बे से सटे पड़ोसी जनपद गोंडा के छपिया क्षेत्र के पिपरा खुर्द गांव में दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत सामान चोर चुरा ले गए। ग्राम प्रधान ने एसपी व स्थानीय पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत पिपरा खुर्द की ग्राम प्रधान समुंद्रा देवी ने एसपी गोंडा व थानाध्यक्ष छपिया को दिए प्रार्थनापत्र में बताया है कि बृहस्पतिवार की रात अज्ञात चोरों ने ग्राम पंचायत के राजस्व गांव बेलहरी खुर्द निवासी रामकुमार मिश्रा की दुकान का ताला तोड़कर चोर 45 हजार रुपये नगदी, एक मोटर व दुकान में रखा सामना चुरा ले गए। उनका परिवार वर्तमान में दवा कराने के लिए मुंबई गया हुआ है। थानाध्यक्ष छपिया कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें