फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर के दरवाजे पर खड़ा ट्रक गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्राइवर के दरवाजे पर खड़ा ट्रक चोरी
विज्ञापन

मुंडेरवा थाने के नरियांव गांव की घटना
वाहन स्वामी ने चालक पर जताया साजिश का संदेह
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडेरवा। थानाक्षेत्र के खजौला चौकी के अंतर्गत नरियांव गांव के पास खड़ा ट्रक शनिवार रात चोरी हो गया। वाहन स्वामी ने ट्रक चोरी के मामले में चालक पर संदेह जाहिर करते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली थाने के विशुनपुरवा निवासी उत्पल सिंह ने मुंडेरवा पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उन्होंने पिता के नाम पर ट्रक खरीदा गया था। वाहन स्वामी यानी उनके पिता का स्वर्गवास 24 अप्रैल 2021 को हो गया। चूंकि अभी कागजात आदि पर उनके नाम ट्रांसफर नहीं हुआ था, इसलिए वह ट्रक ड्राइवर चंद्रभान मौर्य निवासी नरियांव के घर खड़ा करवाया था। गाड़ी का कागजात व चाबी चालक चंद्रभान मौर्य के पास ही थी। रविवार को चालक ने फोन करके ट्रक गायब चोरी होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर चाभी आदि के बारे में पूछा तो चालक ने बताया कि चाबी व कागजात गाड़ी में ही रखा था। तहरीर में बताया कि ट्रक में जीपीएस भी लगा हुआ है जिसकी जानकारी चालक को भी है। जीपीएस का लोकेशन ट्रेस करने पर ट्रक बेलहरा दिख रहा था, वहां जाने पर भी ट्रक का पता नहीं चला। एसओ सत्येद्र कुंवर का कहना है कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें