फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर और दुकान में चोरी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घर और दुकान में चोरी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

बस्ती। कोतवाली में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया तो वाल्टरगंज में दुकान का ताला तोड़कर नकदी व सामान उठा ले गए। दोनों मामलों में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल के आवास संख्या सी-12 निवासी अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने तहरीर देकर बताया कि 17 नवंबर को घर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। आलमारी में रखे सोने के दो कंगन, दो अंगूठी, चांदी की बिछिया, पायल, पावजेब आदि सामान व आठ हजार रुपये चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के नरायनपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद ने तहरीर देकर बताया कि 18 नवंबर की रात उनकी नरायनपुर स्थित दुकान का चोरों ने ताला तोड़ दिया। गल्ले में रखा एक हजार रुपये नकद के साथ सामान चुरा ले गए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें