फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आए युवक-युवती पड़ोसी थे

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आए युवक-युवती पड़ोसी थे
विज्ञापन

रविवार देर रात चैनपुर-बनकटा ओवरब्रिज के पास हुई थी घटना
वाल्टरगंज(बस्ती)। बस्ती-गोविंद नगर रेलवे स्टेशन के बीच चैनपुर-बनकटा ओवरब्रिज के पास रविवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवाने वाले युवक-युवती की पहचान हो गई है। 20 वर्षीय धीरज और उसकी हम उम्र शिल्पी धमौरा गांव के रहने वाले थे। दोनों का घर अगल-बगल था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में भी पुलिस जुट गई है।
सोमवार सुबह दोनों के परिवार वालों को सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी फोटो से घटना की जानकारी हुई। युवक के परिजनों का कहना है कि रविवार देर रात तक धीरज की खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। सुबह सोशल मीडिया के जरिए घटना की जानकारी हुई। हालांकि युवती के परिजन कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। बताया जा रहा कि युवती की मां एक माह से मायके गोंडा जिले के घुसवा गांव गई है। युवती घर पर पिता छोटे भाई के साथ रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की भाभी ने बताया कि धीरज रविवार शाम छह बजे तक घर के बाहर चारपाई पर बैठा था। सिर में दर्द के कारण वह घर में लेटी थीं। मजदूरी कर घर लौटे पति व देवरों ने धीरज के बारे में पूछा। जब वह नहीं दिखा तो उसकी खोज में लग गए, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। उधर, पुरानी बस्ती पुलिस दोनों के शवों को देर रात रेल पटरी से उठाकर मर्चरी में रखवा दिया और सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों का पता लगाने में जुट गई। सोमवार सुबह दोनों के शव की शिनाख्त हुई। थानाध्यक्ष ब्रजेंद्र पटेल ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हुई है। शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें