दुबौलिया। हिरण का बच्चा सरयू नदी को पार कर शनिवार को तटबंध पर पहुंच गया। वह चोटिल हो गया था। वहां पर कार्य कर रहे कुछ मजदूरों ने उसे बचाया और वन विभाग को सूचना दी।
गौरा सैफाबाद तटबंध पर पारा गांव के पास सरयू नदी को पार कर एक हिरण का बच्चा तटबंध पर कार्य कर रहे मजदूरों के पास गिर गया। सुमित ने अन्य मजदूरों के सहयोग से उसको पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले आए और प्राथमिक उपचार कर वन विभाग को सूचना दी। थोड़ी देर बाद पर वन विभाग की टीम पहुंची और हिरण के बच्चे को अपने साथ ले आई।