फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला अस्पताल की दूर होंगी खामियां, जांच करने आई गोरखपुर से टीम

विज्ञापन
महिला अस्पताल का निरीक्षण करती गोरखपुर से आई चिकित्सकों की टीम। संवाद - फोटो : baramula news
विज्ञापन
बस्ती। जिला महिला अस्पताल के दिन अब बहुरने वाले हैं। इसकी एक-एक खामियां दूर की जाएंगी। खामियों का जायजा लेने बुधवार को गोरखपुर से दो चिकित्सकों डॉ. ओम प्रकाश और डॉ. राजेंद्र प्रसाद की टीम आई थी। टीम ने महिला अस्पताल के वार्ड से लेकर ओपीडी तक का निरीक्षण किया। टीम ने एक-एक खामियों को सूचीबद्ध किया और साफ-सफाई का भी जायजा लिया।
विज्ञापन




गोरखपुर से आई चिकित्सकों को अस्पताल परिसर को लकदक दिखाने के लिए साफ-सफाई कराई गई थी, चूने भी डाले गए थे। वार्डों के बिस्तर पर नए चादर डाले गए थे, ताकि टीम को लग जाए कि यहां पर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है। टीम के साथ महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल कुमार भी मौजूद रहे। टीम ने ओपीडी का निरीक्षण करने के बाद दवा वितरण काउंटर, पैथालॉजी आदि का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें