फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: साढ़े पांच मीटर चौड़ी होंगी सात मुख्य सड़कें, 16.41 करोड़ होंगे खर्च

विज्ञापन
शुगर मिल बस्ती से कड़र ​शिवमंदिर को जोड़ने वाला मार्ग संवाद
विज्ञापन
बस्ती। धर्मार्थ योजना के तहत जिले में मंदिरों, स्मारकों व धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण होगा। इसमें बस्ती जनपद की सात सड़कें शामिल की गई हैं। रामायण सर्किट मखौड़ाधाम, श्रृंगीनारी मंदिर और जिले के गोंडा बार्डर पर स्थित स्वामी नारायण छपिया मंदिर तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए शासन की तरफ से 16.41 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कुल 46.35 किलोमीटर लंबी सड़कें चौड़ी होंगी। बताया गया कि श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या को केंद्र बिंदु में रखकर यह योजना बनाई गई है। इससे धार्मिक पर्यटक स्थलों के विकास द्वार भी खुलेंगे। धर्मार्थ योजना के तहत प्रमुख धार्मिक स्थलों के सड़कों के चयन के लिए समिति की बैठक हुई थी, जिसमें प्रस्ताव पर निर्णय लिए गए थे। लोक निर्माण विभाग की ओर से जनपद की चयनित सड़कों के स्वीकृति की जानकारी दी गई।
इसमें भदेश्वरनाथ मंदिर तक दो मार्ग, कड़रखास मंदिर, श्रृंगीनारी मंदिर, रामायण सर्किट मखौड़ाधाम, भैसानाथ मंदिर, चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग एवं अयोध्या धाम का करीब सात किलोमीटर का अवशेष भाग शामिल है। वहीं जनपद से सटे जिले गोंडा जनपद में स्वामीनारायण मंदिर छपिया का मार्ग भी शामिल है। यहां तक पहुंचने वाले मार्ग को चौड़ीकरण में शामिल किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़कों को छायादार बनाने एवं सड़क की पटरियों को क्षतिग्रस्त होने से रोकने के लिए प्रर्याप्त पौधरोपण कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। सड़कें तीन मीटर से बढ़ाकर साढ़े पांच मीटर चौड़ी की जाएंगी।
विज्ञापन

बताया गया कि हर्रैया-सिरपतपुर-श्रृंगीनारी की 12.30 किमी. सड़क पर 3100 लाख, कोहराए पुल से साल्हेपुर-मखौडाधाम 13 किमी. पर 3500 लाख रुपये, पीलीभीत-बस्ती मार्ग 26 से भैसानाथ 2.100 किमी पर 546 लाख, शुगर मिल बस्ती से कड़रखास शिव मंदिर 3.500 किमी पर 880 लाख, बस्ती-कांटे से डारीडीहा भदेश्वरनाथ 3.300 किमी. पर 860 लाख, गायघाट-प्रतापपुर-भदेश्वरनाथ 5.000 किमी. पर 5997 लाख, छावनी चन्द्र पलिया शंकरपुर मार्ग 7.150 किमी. सड़क निर्माण पर 1534 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी होगी। अभी इन मार्गों की स्थिति खराब है। इससे श्रद्धालुओं और अन्य राहगीरों को गंतव्य और मंदिरों तक पहुंचने में परेशानी होती है।
कोट
धर्मार्थ योजना के तहत शासन स्तर से प्रमुख धार्मिक स्थलों, स्मारकों एवं मंदिरों को जोड़ने वाले मार्ग को चाैड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का निर्णय लिया गया है। बजट की स्वीकृति मिल गई है। टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

-आनंद कुमार, चीफ इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी, बस्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें