फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनपटी पर तमंचा सटाकर 58 सौ रुपये लूटकर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचा सटाकर 5800 रुपये लूटकर भागे बदमाश
विज्ञापन

महराजगंज/पैकोलिया(बस्ती)। बभनान से घर लौट रहे किसान से बाइक सवार बदमाशों ने पैकोलिया थानाक्षेत्र के महादेवा गौशाला के पास तमंचा सटाकर 5800 रुपये लूट लिया। किसान ने घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी।
विज्ञापन

हर्रैया थानाक्षेत्र के त्रिलोकियापुर गांव निवासी अजय कुमार शुक्ला खेती किसानी कर जीवन यापन करते हैं। अजय कुमार शुक्ला के मुताबिक वह रविवार को गन्ने बोने का यंत्र (कानी) खरीदने के लिए बाइक से बभनान गए थे। रात करीब आठ बजे एक टेंपो पर यंत्र लदवाकर घर वापस आ रहे थे। पैकोलिया-संसारीपुर मार्ग पर महादेवा गोशाला के पास बिना नंबर की बाइक से पहुंचे बदमाशों ने ओवरटेक कर रोका और कनपटी पर तमंचा सटाकर जेब में रखे 5800 रुपये लूट लिए। अजय के अनुसार वह जान बचाकर किसी तरह से वहां भागकर तिवारीगंज बाजार में पहुंचे। वहां से परिवार वालों को सूचना देने के बाद थाने पर पहुंचे। पैकोलिया के एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें