फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खरमास उतरते ही गुलजार हुआ बाजार, पहले दिन उमड़े खरीदार

विज्ञापन
गांधीनगर बाजार में बृहस्पतिवार को रही चहल-पहल। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बस्ती। मकर संक्रांति के दिन से शुभ कार्यों का योग शुरू हो जाता है। खरमास उतरने के बाद पहले दिन ही बाजार में रौनक लौट आई। ऑटोमोबाइल सेक्टर से लेकर ज्वेलरी, कपड़ा आदि के कारोबार में उछाल आने लगा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बाजार में चहल-पहल बढ़ी रही। घरेलू सामान से लेकर कपड़ा, गहने, मोटरसाइकिल, कार की बिक्री शुरू हो गई है। खरमास खत्म होने के बाद कारोबारियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
गांधीनगर के कपड़ा कारोबारी प्रहलाद मोदी ने बताया कि मकर संक्रांति के पर्व पर नए वस्त्र का भी दान किया जाता है। यथा सामर्थ्य लोगों ने कपड़ों की खरीदारी जमकर की है। लगन मुहूर्त शुरू होने से कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सराफा कारोबारी मनीष कुमार ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन से इस कारोबार उछाल आना शुरू हो जाता है। लोगों ने गहने खरीदने शुरू कर दिए हैं। काफी दिन बाद दुकान पर अधिक ग्राहक आए हैं, कारोबार भी अच्छा हुआ है।
जिले भर में लोग बेटियों की शादी, उपनयन संस्कार आदि कार्यक्रम के लिए सोने के चेन, कंगन, पायल आदि की खरीदारी शुरू कर दिए हैं। इसीलिए नए डिजाइन के गहने भी मंगा लिए हैं। वहीं ऑटोमोबाइल की दुकानों पर ग्राहकों की हलचल बढ़ी रही। ऑटोमोबाइल कारोबारी रवि चौधरी ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन से वाहनों की बिक्री बढ़ जाती है। बाइक और स्कूटी मिलाकर 15 वाहनों की डिलेवरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें