फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घटता-बढ़ता तापमान बना रहा बीमार, सता रहा जुकाम-बुखार

Sat, 22 Mar 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। मौसम पल-पल बदल रहा है। दिन में तेज धूप तो रात में गुलाबी ठंड पड़ रही है। इसके कारण लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।
इन दिनों में जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ आठ सौ पार पहुंच गई है। सबसे अधिक मरीज सर्दी-जुकाम, बुखार की पीड़ा को लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। परामर्श चिकित्सक दवा देने के साथ सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।
इन दिनों जिला अस्पताल, कैली हॉस्पिटल हो या प्राइवेट चिकित्सकों की क्लिनिक हर जगह मरीजों की भीड़ है। सर्दी-जुकाम, बुखार, पेट दर्द आदि की समस्या लेकर मरीज चिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के परामर्श चिकित्सकों की तीन सौ की ओपीडी में 40 फीसदी मरीज मौसमी बीमारियों के आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के परामर्श चिकित्सक डाॅ. अंकित चतुर्वेदी का कहना है कि मौसम का स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है।
मौसम परिवर्तन के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ा है। गर्मी का सीजन शुरू हो रहा है। बीच-बीच में ठंड का भी अहसास हो रहा है। इसके कारण वायरल और मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है।
धूप में निकले तो शरीर ढक कर निकले। बाहर से सीधे आकर पंखे की हवा में न बैठे। खाने-पीने में संयम से काम लें।
अधिक तेल-मसाला वाली खाद्य पदार्थ को खाने से बचें। बाहर के तले-भुने खाने से पेट गड़बड़ हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें