फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रेनें घंटों लेट, यात्री निरस्त करा रहे टिकट

Sat, 22 Mar 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर देर से पहुंची ट्रेन में सवार होते यात्री
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के खलीलाबाद और बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनें कई घंटोंं की देरी से चल रही हैं।
इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। शुक्रवार को गोरखपुर स्पेशल 20 और मऊ स्पेशल 13 घंटे विलंब री। इन ट्रेनों से सफर करने वाले अधिकतर यात्री को टिकट निरस्त कराना पड़ा। रेलवे पूछताछ काउंटर के अनुसार, सबसे ज्यादा गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 20 घंटे की देरी से चल रही है।
विज्ञापन

इसी तरह मऊ स्पेशल डाउन एक्सप्रेस ट्रेन 13 घंटे की देरी से चल रही है। जबकि आनंद विहार क्लोन एक्सप्रेस 6:30 घंटे, काशीगंज स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन दो घंटे, बाघ एक्सप्रेस एक घंटे, दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन चार घंटे की देरी से चल रही है। स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करने वाले यात्री जगराम व महिला यात्री रिया पांडेय ने बताया कि ट्रेन इतना विलंब हो गई है कि अब सफर करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

मजबूर होकर टिकट निरस्त कराकर घर जाना पड़ रहा है। ट्रेन स्टेशन पर कब आएगी, इसकी सही जानकारी किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें