फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में बंद, मंगलवार का आएगा नतीजा

विज्ञापन
सल्टौआ में मतदान समाप्त होने पर बैलेट बाक्स जमा करने के लिए जाते कर्मचारी। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में बंद, मंगलवार का आएगा नतीजा
विज्ञापन

बस्ती। बस्ती-सिद्धार्थनगर एमएलसी चुनाव में शनिवार को जमकर मतदान हुआ। शाम चार बजे तक 98.75 फीसदी मत पड़ गए। गौर, विक्रमजोत, सल्टौवा गोपालपुर व बहादुरपुर ब्लॉक में शत-प्रतिशत मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार सुभाष यदुवंश, सपा समर्थित उम्मीदवार संतोष यादव उर्फ सनी और निर्दलीय उम्मीदवार राजू सैनी का चुनावी भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। इसका फैसला 12 को मतगणना के बाद होगा।
बस्ती जिले के 14 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए। मतदान अवधि की समाप्ति यानी शाम चार बजे तक जिले में 2392 मतदाताओं में से 2362 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के लिए सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के आने का क्रम शुरू हो गया था। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। डीएम सौम्या अग्रवाल व एसपी आशीष श्रीवास्तव में सदर ब्लॉक से लेकर जिले के कई मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदान का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएम सौम्या अग्रवाल ने बताया कि मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं आई। मतदान के बाद मतपेटियों को शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में रखवाया जाएगा। यहीं पर मंगलवार को मतों की गिनती की जाएगी और मतगणना पूर्ण होने के बाद नतीजा घोषित कर दिया जाएगा। वहीं, शाम पांच बजे से शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में पोलिंग पार्टियां मतपेटिकाओं को जमा करने पहुंचने लगीं।
इन ब्लॉकों में शत-प्रतिशत हुआ मतदान
बस्ती। जिले के गौर, विक्रमजोत, सल्टौवा गोपालपुर व बहादुरपुर ब्लॉक में शत-प्रतिशत मतदान हुआ। बहादुरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, बहादुरपुर ब्लॉक मुख्यालय पर एमएलसी चुनाव के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। ब्लॉक क्षेत्र के 86 प्रधान, 77 क्षेत्र पंचायत सदस्य, तीन जिला पंचायत सदस्य के अलावा कलवारी एहतमाली निवासी व सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने मतदान किया। सुबह आठ बजे शुरू हुआ मतदान दोपहर सवा दो बजे तक सभी 167 मतदाताओं के मतदान के साथ संपन्न हो गया। मतदान स्थल के अंदर की सुरक्षा पैरामिलिट्री के जवानों ने संभाली थी। बाहर थानाध्यक्ष कलवारी अरविंद कुमार शाही अपनी टीम के साथ मुस्तैद रहे। परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार, परशुरामपुर में ब्लॉक मुख्यालय पर बनाए गए मतदान केंद्र पर शाम चार बजे तक कुल 206 मतों के सापेक्ष 199 लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 108 पुरुष मतदाता तथा 91 महिला मतदाता शामिल हैं।
एडीएम अभय मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ शेषमणि उपाध्याय के साथ दोपहर में भ्रमण कर स्थित का जायजा लिया। एसएचओ परशुरामपुर आलोक सोनी स्थानीय पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के साथ ब्लॉक परिसर में मुस्तैद रहे। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, बीडीसी, प्रधान, सभासद, जिला पंचायत सदस्य व चेयरमैन सहित 176 मतदाताओं में से 175 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। खड़ौहा उर्फ छबिलहा के बीडीसी सदस्य के कारागार में होने के चलते एक मत नहीं पड़ सका। सुरक्षा की दृष्टि से हमराहियों के साथ मुंडेरवा थाने के प्रभारी निरीक्षक मुंडेरवा बृजेंद्र पटेल व एसएसबी के जवान मुस्तैद रहे।
भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, रामनगर ब्लाक में 160 में से 154 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। छह बीडीसी सदस्यों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं किया। उनमें एक महिला और पांच पुरुष शामिल रहे। पीठासीन अधिकारी सुशील कुमार कौशल, सेक्टर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार, तहसीलदार केशरी नंदन तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी अंबिकाराम और प्रभारी निरीक्षक सोनहा रामकृष्ण मिश्रा मुस्तैद दिखे।
दुबौलिया मतदान केंद्र पर नहीं था सपा का बूथ एजेंट
दुबौलिया। दुबौलिया ब्लॉक परिसर में सुबह आठ बजे सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतदान शुरू हुआ। रामजानकी मार्ग से ब्लॉक परिसर में जाने वाले मार्ग पर बैरियर लगा कर वाहनों को रोक दिया गया। यहां पर सपा की ओर से कोई बूथ एजेंट नियुक्त नहीं किया गया था। सुबह से ही ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मत देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, ब्लॉक परिसर में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी सुरक्षाकर्मियों साथ के साथ डटे रहे। मतदान केंद्र के बाहर आधा दर्जन एसएसबी के जवान पूरी मुस्तैदी से मौजूद रहे। दुबौलिया मतदान केंद्र पर कुल 122 मतदाता थे, जिनमें से 119 ने शाम चार बजे तक मतदान किया। एक ग्राम प्रधान व दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं किया। दोपहर में रुधौली विधायक राजेंद्र चौधरी ने मतदान केंद्र दुबौलिया पर पहुंचकर मतदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें