फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पात्रों को दिलाया जाएगा सरकारी योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का प्री-कैंप में मौजूद लोगों को संबो​धित करते न्यायिक अ​धिकारी। स्र
विज्ञापन
बस्ती। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण,नई दिल्ली एवं उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार बुधवार को विकास खंड बनकटी में विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का प्री-कैंप लगाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राज बाबू ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ चिह्नित पात्रों को हर हाल में उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में मेगा शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें जिले के समस्त सरकारी विभागों के समन्वय से निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन एवं प्रचार-प्रसार होगा। कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग, महिलाओं और बच्चों असंगठित क्षेत्र के श्रमिक और दिव्यांगजनों को विधिक रूप से सशक्त बनाना और न्याय तथा सरकारी योजनाओं तक पात्र लाभार्थियों की पहुंच उपलब्ध बनाना है।
शिविर के माध्यम से लोगों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाएगा। सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती द्वारा यह भी बताया गया कि उक्त शिविर में प्रतिभाग करने के लिए जनमानस को निरंतर रूप से मीडिया व पराविधिक स्वयं सेवकों (अधिकार मित्र) के माध्यम से मेगा शिविर में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लघु शिविर के दौरान डिप्टी कमिश्नर राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन, नायब तहसीलदार व खण्ड विकास अधिकारी बनकटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें