फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छोटे भाई की चिता को बड़े भाई ने दी मुखाग्नि, नम हुईं आंखें

विज्ञापन
विज्ञापन
परशुरामपुर। जिस छोटे भाई के साथ कभी घर-परिवार की जिम्मेदारियां बांटने के सपने देखे थे, बृहस्पतिवार को उसी की चिता को बड़े भाई रमेश कुमार ने कांपते हाथों से मुखाग्नि दी। एकतरफा प्रेम में खुद को गोली मारकर जान देने वाले ठाकुरपुर निवासी शिवकुमार (30) का अंतिम संस्कार मखौड़ा धाम स्थित मनोरमा नदी के तट पर किया गया। बड़े भाई के हाथों छोटे भाई की अंतिम विदाई का दृश्य देख वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन


शिवकुमार स्व. रामबुझारत की दूसरी संतान था। करीब तीन वर्ष पहले पिता की मौत के बाद वह दिल्ली की नौकरी छोड़कर गांव लौट आया था। तब से वह मां सुशीला देवी के साथ रहकर खेती-बारी संभाल रहा था। वहीं, बड़ा भाई रमेश कुमार पत्नी और दो बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। छोटे भाई की मौत की सूचना मिलने पर वह मां के बुलाने पर गांव पहुंचा।

बताया गया कि शिवकुमार रिश्तेदारी की एक युवती से एकतरफा प्रेम करता था। युवती के परिवार ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी तो उसने रिश्ता तुड़वा दिया। इस मामले में मंगलवार को परशुरामपुर थाने में एसओ प्रदीप सिंह ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया था। इसके बावजूद बुधवार को शिवकुमार युवती के घर पहुंच गया और उससे मिलने की जिद करने लगा। युवती के परिजन के मना करने पर उसने खुद को गोली मार ली। बुधवार रात पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे मखौड़ा धाम में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें