रुधौली में अतिक्रमण हटवाती प्रशासन की टीम। संवाद
रुधौली। नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को रुधौली तहसील और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस दौरान रुधौली-बखिरा मार्ग पर नाली से आगे आकर पटरियों तक किए गए अवैध कब्जे को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान कस्बे में हड़कंप की स्थिति रही। एसडीएम मनोज प्रकाश के नेतृत्व में नायब तहसीलदार नीरज सिंह और प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने सड़क की पटरियों तक फैले अतिक्रमण एवं पटरी दुकानदारों के ठेलों को सख्ती से पीछे करवाया। इस दौरान सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों का भी चालान किया गया। अचानक शुरू हुई इस कार्रवाई से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कार्रवाई से अब बखिरा मार्ग पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। एसडीएम मनोज प्रकाश ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के अभियान की शुरुआत रुधौली कस्बे से की गई है। संवाद