फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किशोरी का यौन शोषण, आरोपी ने मां को पीटा

Sun, 17 Aug 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जरूरी काम से घर से बाहर गई दुबौलिया थानाक्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बेटी को तलाशते हुए उसकी मां पहुंच गई तो आरोपी ने उनसे मारपीट की। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी विनय के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

किशोरी की मां ने तहरीर दी है कि आरोपी विनय उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। 11 अगस्त को भोर में चार बजे बेटी शौच जाने के लिए कहकर घर से निकली थी। रास्ते में आरोपी ने बेटी को जबरन पकड़ लिय और अपने घर ले गया। वहां बेटी से दुष्कर्म किया। बेटी के घर पहुंचने में देरी होने पर वह उसकी तलाश करने निकली। बेटी को खोजते हुए आरोपी के घर गई तो आरोपी ने उन्हें अपशब्द कहा।
इस पर उन्होंने इसकी सूचना थाने पर देने की बात कही तो उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रेप, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें