फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों होगी भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों होगी भर्ती
विज्ञापन

- दो सौ अंक पर बनेगी संस्कृत शिक्षकों मेरिट
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अशासकीय सहायता प्राप्त संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में शासन ने शैक्षिक सत्र 2021-22 एवं 2022-23 के लिए संविदा पर शिक्षक नियुक्त करने का निर्देश दिया है। इसके लिए उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक संस्कृत सीएल चौरसिया ने डीआईओएस को पत्र भेजा है। जिले में 18 माध्यमिक विद्यालय सहायता प्राप्त हैं। 24 शिक्षकों की नियुक्ति होना है।
जिले के राजा भूपेंद्र प्रताप नारायण सिंह संस्कृत विद्यालय महराजगंज, श्रीसनातन धर्म संस्कृत विद्यालय हर्रैया, संस्कृत माध्यमिक विष्णुपुर कप्तानगंज, गणेश संस्कृत पाठशाला, दक्षिण दरवाजा, सावित्री देवी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय बैरीहवा, विद्याधर वर्धनी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय बभनान, विजयप्रताप संस्कृत माध्यमिक विद्यालय महसों, विन्ध्येश्वरी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, घिऊरा, रामशरण जनता संस्कृत माध्यमिक विद्यालय रूधौली, संस्कृत माध्यमिक विद्यालय थान्हाखास हरैया, संस्कृत माध्यमिक विद्यालय तरेता सोनौरा, संस्कृत पाठशाला सोनहा, कर्मयोग संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटिया बेलहर, कासीराम संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिसौवा, सर्वदानन्द संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेदुला और श्रीसंस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मखौरा में शिक्षकों के भर्ती के आवेदन मांगे गए हैं। शिक्षकों का चयन समिति करेगी। चयन समिति में विद्यालय के प्रबंधक को अध्यक्ष और डीआईओएस को सचिव बनाया गया है। इसके अलावा डीएम की ओर से नामित अधिकारी के साथ संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी से नामित दो विशेषज्ञ चयन समिति में सदस्य हैं। शिक्षकों के होने वाली भर्ती में कुल 200 अंक होंगे। इसमें 120 अंक शैक्षिक अर्हता पर आधारित होंगे, जबकि 80 अंक साक्षात्कार के लिए निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
संस्कृत विद्यालय में भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए विद्यालयों के प्रबंधतंत्र से रिक्त पदों की सूचना मंगाकर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेजा गया था। जिसके अनुसार विज्ञापन जारी किया जा रहा है। शिक्षकों का अस्थाई रूप से चयन किया जाएगा, वहां नियमित शिक्षक की तैनाती हो जाने पर मानदेय शिक्षकों का चयन खत्म हो जाएगा।
- डीएस यादव, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें