फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 700 रुपये कुंतल हो गन्ना मूल्य, तौल केंद्र बंद कराने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। सरदार सेना के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अमरजीत चौधरी के नेतृत्व में शनिवार को किसानों ने गन्ने का मूल्य 700 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित करने की मांग उठाई। किसानों ने बभनान चीनी मिल प्रबंधन को चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर क्षेत्र में संचालित सभी गन्ना तौल केंद्रों को बंद करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। खाद, बीज, कीटनाशक, डीजल और मजदूरी के दाम बढ़ने से गन्ने की खेती करना मुश्किल होता जा रहा है, लेकिन गन्ने के मूल्य में उस अनुपात में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। किसानों ने कहा कि दिन-रात मेहनत कर फसल तैयार करने वाले किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि मिल प्रबंधन किसानों के खेत लेकर खुद खेती करे और प्रति बीघा 25 हजार रुपये सालाना दे, तब उसे खेती की वास्तविक लागत और किसानों की मुश्किलों का अंदाजा होगा। अमरजीत चौधरी ने कहा कि गन्ना किसानों की मेहनत और संघर्ष की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों की मांग है कि गन्ने का मूल्य 700 रुपये प्रति कुंतल किया जाए, जिससे बढ़ती महंगाई के बीच उन्हें राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें