फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रबी की बोआई के लिए खाद पर्याप्त, 116 केंद्रों से वितरण का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रबी की बोआई के बीच किसानों को खाद की किल्लत न हो, इसके लिए सहकारिता विभाग ने जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध होने का दावा किया है। जिले की 116 बी-पैक्स, सहकारी समितियों और उर्वरक बिक्री केंद्रों के माध्यम से खाद का वितरण किया जा रहा है। विभाग के अनुसार, पीसीएफ के बफर स्टॉक में 4580 मीट्रिक टन यूरिया, 659 मीट्रिक टन डीएपी और 1728 मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता रविशंकर ने बताया कि रबी अभियान-2026 में जिले के लिए 22596 मीट्रिक टन यूरिया, 10140 मीट्रिक टन डीएपी और 1457 मीट्रिक टन एनपीके वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 1312 मीट्रिक टन यूरिया, 1061 मीट्रिक टन डीएपी और 94 मीट्रिक टन एनपीके का वितरण किया जा चुका है। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में इस बार 600 मीट्रिक टन अधिक यूरिया और 323 मीट्रिक टन अधिक डीएपी वितरित की गई है।
उन्होंने बताया कि सभी 116 बी-पैक्स, सहकारी समितियां और उर्वरक बिक्री केंद्र नियमित खुल रहे हैं। किसानों को खाद के साथ धान खरीद और ऋण वितरण की सुविधा भी दी जा रही है। बताया कि सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता), अपर जिला सहकारी अधिकारी और अधीनस्थ अधिकारी लगातार समितियों व बिक्री केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराने के लिए विकास भवन में स्थापित कॉल सेंटर के माध्यम से भी समितियों के सचिवों से लगातार फीडबैक लिया जा रहा है। सीडीओ सार्थक अग्रवाल के निर्देश पर इस व्यवस्था के जरिये खाद की मांग और उपलब्धता की जानकारी जुटाई जा रही है। विभाग ने जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता होने और किसी तरह की कमी नहीं होने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें