फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिवाली से छठ तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 6 नवंबर से शुरू होगा कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दिवाली, लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन और छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में डीआईजी संजीव त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कानून-व्यवस्था, यातायात, अग्निशमन, स्वास्थ्य और विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई। डीआईजी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय रहते तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की पर्याप्त तैनाती रहे। एंबुलेंस और आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं सक्रिय रखी जाएं। अग्निशमन विभाग को फायर ब्रिगेड की गाड़ियां अलर्ट रखने के निर्देश दिए। पटाखा दुकानों पर अग्निशमन यंत्र के साथ बालू और पानी की पर्याप्त व्यवस्था अनिवार्य रूप से कराने को कहा।



उन्होंने सार्वजनिक स्थलों, पूजा स्थलों और घाटों पर साफ-सफाई, पेयजल व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण के साथ नदियों व जलाशयों में गोताखोर, नाव और बचाव दल की तैनाती की जाएगी। छठ घाटों पर भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा गया।
विज्ञापन




डीएम ने बताया कि त्योहारों से संबंधित सूचना और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह छह नवंबर से क्रियाशील होगा। इसका दूरभाष नंबर 05542-247128 है। यहां शिफ्टवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो प्राप्त सूचनाओं से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएंगे।



एसपी ओमवीर सिंह ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा विसर्जन जुलूसों के निर्धारित मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन 10, 11 और 12 नवंबर को प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर सभी अधिकारी विसर्जन स्थलों और मार्गों का पहले से निरीक्षण कर व्यवस्थाएं पूरी कर लें। बैठक में सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एएसपी श्यामकांत, एएसपी मानसी दहिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें