फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 सौ दीपों से जगमग हुआ स्टेडियम

विज्ञापन
स्टेयिम मे मनाया गया दीपोत्सव। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
51 सौ दीपों से जगमग हुआ स्टेडियम
विज्ञापन

सांसद खेल महाकुंभ को लेकर दीपोत्सव का आयोजन
बस्ती। सांसद खेल महाकुंभ की भव्यता को निखार देने के लिए शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में दीपोत्सव हुआ। 51 सौ दीपों के शृंगार से स्टेडियम जगमग हो उठा। इन नजारों को ड्रोन कैमरों से कैद किया गया।
सांसद हरीश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, डीएम सौम्या अग्रवाल, विधायक अजय सिंह, सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति ने दीपक जलाकर दीपोत्सव का शुभारंभ किया। दीप उत्सव की खासियत रही कि इसमें गोबर से बने दीये का प्रयोग किया गया। हलीमा हुसैन, श्रेया सिंह, आकांक्षा सिंह, श्रुति सिंह, मुस्कान श्रद्धा, साक्षी, शिखर, सृजन, प्रिंस ने जमीन पर चित्र भी बनाकर उसमें दीप सजाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि दीपावली अंधकार से प्रकाश की तरफ ले जाने वाला पर्व है। सांसद खेल महाकुंभ प्रधानमंत्री की प्रेरणा से हो रहा है। इसकी शुरुआत बस्ती से हो रही है। लोगों के बीच अच्छा संदेश जाए इस लिए यहदीपोत्सव का आयोजन किया गया है। भारत अनेकता में एकता का प्रतीक है।
विज्ञापन

इस मौके पर पवन कसौधन, जगदीश शुक्ल, अनूप खरे, प्रमोद पांडेय, विवेकानंद मिश्र, संतोष सिंह, दिलीप पांडेय, गिल्लम चौधरी, अमृत कुमार वर्मा, नितेश शर्मा, विमल पांडेय, ब्रह्मदेव यादव, जटाशंकर शुक्ल, रवि चंद्र पांडेय, गजेंद्र सिंह, वरुण सिंह, राजेश पाल चौधरी, आकाश शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें